गोरखपुर: मदन मोहन मालवीय टेक्निकल यूनिवर्सिटी में वर्चुअल माध्यम से पीएम मोदी ने नए मतदाताओं से की वार्ता, सदर सांसद रहे मौजूद
राष्ट्रीय मतदाता दिवस के मौके पर गुरुवार को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल रूप से मदन मोहन मालवीय टेक्निकल यूनिवर्सिटी में नए मतदाताओं के साथ बातचीत की। इस दौरान गोरखपुर सदर सांसद रवि किशन शुक्ला भी मौजूद रहे। प्रधानमंत्री मोदी ने नए मतदाताओं से मतदान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की।