गोरखपुर: भटहट ब्लॉक में युवाओं की उपस्थिति में यूथ लर्निंग एवं शेयरिंग एक्टिविटी का हुआ आयोजन
भटहट ब्लॉक में यूथ लर्निंग एंड शेयरिंग एक्टिविटी का आयोजन किया गया जिसमें अलग अलग गांवों से आए युवकों ने बदलाव की कहानियां साझा कीं । ब्रेक थ्रू संस्था के सहयोग से हुए इस आयोजन में लैंगिक समानता, स्वास्थ्य, पोषण, बदलाव में युवा भागीदारी और समुदाय के व्यवहार परिवर्तन जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई ।