गोरखपुर: मुकदमा दर्ज होने पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा- राहुल गांधी का पुतला फूंकने पर क्यों नहीं दर्ज हुआ भाजपाइयों पर मुकदमा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंकने के मामले में कोतवाली पुलिस ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान व अन्य 25 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। आज कांग्रेस जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान ने कांग्रेस व्हाट्सएप ग्रुप में एक वीडियो साझा किया और आरोप लगाया, कि बीते दिनों भाजपाइयों ने राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी का पुतला फूंका तब मुकदमा दर्ज क्यों नहीं हुआ।