हुज़ूर: भोपाल के एमपी नगर में चेतक ब्रिज के नीचे युवक का शव मिला
Huzur, Bhopal | Mar 25, 2025 भोपाल के एमपी नगर क्षेत्र में मंगलवार दोपहर करीब 12बजे चेतक ब्रिज के नीचे एक युवक का शव मिला। पुलिस के मुताबिक, युवक के जूते ब्रिज के नीचे पड़े हुए थे, जिससे यह संभावना जताई जा रही है कि युवक ट्रैक पर चलते समय किसी ट्रेन की चपेट में आ गया होगा। फिलहाल, युवक की पहचान नहीं हो पाई है। मामले में पुलिस मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।