हुज़ूर: पीएम मोदी ने सीएम डॉ. मोहन यादव को उनके 60वें जन्मदिवस पर दी बधाई
Huzur, Bhopal | Mar 25, 2025 मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज अपना 60वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास अवसर पर हर कोई उन्हें बधाई संदेश दे रहा है। खास बात यह है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीएम को जन्मदिन की बधाई दी है। पीएम ने सोशल मीडिया पोस्ट की शुरुआत ही सीएम डॉ. मोहन को बधाई देने के साथ की है। पीएम ने उनके स्वस्थ जीवन और दीर्घायु की कामना की है।