मंझनपुर: स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में पहली बार हुई सैक्रल कोल्पोपेक्सी सर्जरी, महिलाओं को मिली बड़ी राहत
मंझनपुर, कौशाम्बी। स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, कौशाम्बी में पहली बार शुक्रवार वैजाइनल वाल्ट सस्पेंशन (सैक्रल कोल्पोपेक्सी) जैसी जटिल स्त्री रोग शल्यक्रिया सफलतापूर्वक की गई। स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग की वरिष्ठ विशेषज्ञ डॉ. यासमीन उबैद के नेतृत्व में संपन्न इस सर्जरी से अब जनपद की महिलाओं को उन्नत उपचार के लिए बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा।