खलीलाबाद: धनघटा पुलिस से परेशान महिला ने कलेक्ट्रेट सभागार में धनघटा विधायक से लगाई न्याय की गुहार
खलीलाबाद कलेक्ट्रेट सभागार में महिला ने धनघटा विधायक गणेश चौहान से न्याय की गुहार लगाई। आरोप है कि गांव के दबंगों ने मारपीट कर घायल किया, प्रार्थना पत्र देने के बाद भी सुनवाई नहीं हुई। लखनऊ में मुख्यमंत्री दरबार में गुहार के बाद मुकदमा दर्ज हुआ, पर मेडिकल जांच अब तक नहीं हुई। महिला का कहना है कि विधायक आदेश के बाद भी उसे न्याय नहीं मिला।