एकंगरसराय: भीषण गर्मी में खराब हैंडपंपों की मरम्मत में जुटा नगर पंचायत प्रशासन
एकंगरसराय नगर पंचायत क्षेत्र में भीषण गर्मी को देखते हुए खराब पड़े हैंडपंपों की मरम्मत का कार्य तेजी से कराया जा रहा है। गर्मी बढ़ने के साथ पेयजल संकट की समस्या को देखते हुए नगर पंचायत प्रशासन सक्रिय हो गया है। नगर पंचायत के कर्मी विभिन्न वार्डों में जाकर खराब हैंडपंपों की जांच कर उसकी मरम्मत कर रहे हैं, ताकि लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो सके।