Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
India
कांग्रेस
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
Rajasthan
Bollywood
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Cm
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana
image
image

अपर पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति में अग्नि सुरक्षा मॉक ड्रिल का सफल आयोजन पुलिस कर्मियों को दी गई अग्नि सुरक्षा की जानकारी आज दिनांक 05 जुलाई 2026 को पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के निर्देशन में रिजर्व पुलिस लाइन भिनगा में अपर पुलिस अधीक्षक चंद्रकेश सिंह की उपस्थिति में व मुख्य अग्निशमन अधिकारी श्रावस्ती संजय शर्मा के मार्गदर्शन में अग्निशमन विभाग द्वारा जनपद में अग्नि दुर्घटनाओं के प्रति जनजागरूकता एवं आपदा की स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अग्नि सुरक्षा मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया।* मॉक ड्रिल के दौरान आग लगने की काल्पनिक स्थिति तैयार कर पुलिस, अग्निशमन विभाग द्वारा संयुक्त रूप से राहत एवं बचाव कार्य का प्रदर्शन किया गया। *इस दौरान आग पर शीघ्र नियंत्रण, सुरक्षित निकासी (Evacuation), प्राथमिक उपचार तथा आपातकालीन परिस्थितियों में अपनाई जाने वाली आवश्यक सावधानियों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। उपस्थित पुलिस कर्मियों को अग्निशामक यंत्रों के सही उपयोग, आपातकालीन हेल्पलाइन पर तत्काल सूचना देने तथा किसी भी स्थान, बिल्डिंग अस्पताल, स्कूल, आदि में आग लगने की स्थिति में मॉक ड्रिल के माध्यम से पुलिस कर्मियों को आपात स्थिति में फंसे लोगो को त्वरित सहायता एवं सुरक्षित प्रतिक्रिया देने की व्यवहारिक जानकारी प्रदान की गई। अग्निशमन टीम द्वारा यह भी बताया गया कि आग लगने की स्थिति में घबराने के बजाय संयम बनाए रखें, तत्काल सुरक्षित स्थान की ओर जाएं और उपलब्ध अग्निशमन उपकरणों का सही तरीके से उपयोग करें। साथ ही, प्राथमिक स्तर पर आग पर नियंत्रण पाने के उपायों का भी प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि इस प्रकार की मॉक ड्रिल का उद्देश्य किसी भी आपदा की स्थिति में सभी संबंधित एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना तथा आमजन को सुरक्षा के प्रति जागरूक बनाना है। ताकि किसी भी आकस्मिक घटना में जनहानि एवं संपत्ति की क्षति को न्यूनतम किया जा सके।* इस दौरान क्षेत्राधिकारी लाइन आलोक कुमार सिंह, प्रतिसार निरीक्षक अखिलेश कुमार सहित अन्य महिला/पुरुष पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

Jamunaha, Shravasti | Jul 6, 2026