मांट: ज्येष्ठ पूर्णिमा के अवसर पर मांट के निकट राधारानी मानसरोवर पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़
Mat, Mathura | Jun 29, 2026 सोमवार को ज्येष्ठ पूर्णिमा पर मांट के निकट राधारानी मानसरोवर पर भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा ।सुबह सूर्योदय से पहले ही यहां श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया। श्रद्धालुओं ने पवित्र मानसरोवर में स्नान आचमन के बाद राधा रानी के दरबार मे हाजिरी लगाई। तमाम धर्म परायण लोगों द्वारा राधा रानी मानसरोवर परिसर में भण्डारो का आयोजन किया गया।