फुलवारी: फुलवारी के गोविंदपुर मुसहरी के पास एक दुकान में लगी भीषण आग
फुलवारी के गोविंदपुर मुसहरी के पास एक दुकान में अचानक आग लग गई। वहीं आग लगने की सूचना पर आसपास के लोग एकत्रित हो गए और आग बुझाने का प्रयास किया मगर आग पर काबू नहीं पाई गई। तभी इसकी सूचना फायर ब्रिगेड एवं फुलवारी थाने को दी गई। मौके पर पहुंचे फुलवारी पुलिस और दमकल विभाग ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाई।