सरकारी भूमि नवीन परती पर अवैध रूप से कब्जा कर बक्से और फर्नीचर की दुकानों का संचालन कर रहे दुकानदारों को तहसील प्रशासन एवं नगर पालिका प्रशासन और भारी पुलिस बल बुलडोजर के साथ हटाने पहुचा। जिससे दुकानदारों मे हड़कंप मच गया। बता दें की बिसवां सीतापुर मार्ग पर गुलजार शाह मेला मैदान के निकट गाटा संख्या 1295 और 1451 नवीन परती सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा है।