औरैया: विश्व योग दिवस पर शिविर का आयोजन, योग और पर्यावरण संरक्षण का दिया गया संदेश, पौधारोपण अभियान भी चला
विश्व योग दिवस के अवसर पर रविवार को सुबह 6 बजे से 8 बजे तक जनपद में स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण को लेकर विभिन्न सामाजिक संगठनों ने जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए। भारत विकास परिषद औरैया शाखा ने जहां स्वामी विवेकानंद पार्क में भव्य योग शिविर का आयोजन किया, वहीं विचित्र पहल सेवा समिति ने डॉ. भीमराव अंबेडकर पार्क में पौधारोपण अभियान चलाकर पर्यावरण संरक्षण का स