बरेली: बारादरी थाना क्षेत्र के हजियापुर में युवक ने शराब के नशे में की आत्महत्या करने की कोशिश
बारादरी थाना क्षेत्र के हजियापुर के रहने वाले युवक ने शराब के नशे में खुद की गर्दन पर चाकू से हमला कर लिया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने 108 एंबुलेंस की मदद से इलाज के लिए बरेली के जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। वही युवक के परिजनों ने बताया कि युवक की मां से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी।