शाजापुर: देवलाबिहार में अवैध शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार
शाजापुर जिले के बेरछा थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार अपराध क्रमांक 76/26 धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई 11 अप्रैल 2026 को शाम 4:00 से 4:15 बजे के बीच ग्राम देवलाबिहार तालाब के पास की गई।