बाह: भगवानपुरा गांव में शौचालय की दीवार गिरने से मासूम की मौत, शादी की खुशियां मातम में बदल गईं
थाना खेड़ा राठौर क्षेत्र के गांव भगवानपुरा में गुरुवार सुबह 9 बजे शौचालय की जर्जर दीवार गिरने से चार वर्षीय मासूम मानव की दर्दनाक मौत हो गई। मानव अपनी मां और बहन के साथ मामा छोटू की शादी में शामिल होने ननिहाल आया था। गुरुवार सुबह घर के पास खेलते समय अचानक दीवार उसके ऊपर गिर गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे तुरंत सीएचसी बाह लेकर पहुंचे, जहां च