बाराबंकी के मसौली थाना क्षेत्र स्थित 10वीं वाहिनी पीएसी परिसर में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक महिला हेड कांस्टेबल का शव सरकारी आवास में फंदे से लटका मिला। मृतका की पहचान शिल्पी यादव के रूप में हुई है, जो कमिश्नरेट कानपुर में तैनात थीं और तीरंदाजी खिलाड़ी भी थीं।