बक्सर: भीम आर्मी के प्रदर्शनकारियों पर नगर थाने में दो नामजद सहित अन्य अज्ञात पर एफआईआर दर्ज
Buxar, Buxar | Jan 18, 2025 नगर स्थित एससी-एसटी थाना का शुक्रवार को संध्या समय घेराव कर सड़क को जाम करना भीम आर्मी व आजाद पार्टी के प्रदर्शनकारियों को महंगा पड़ गया है. उनके खिलाफ नगर थाना में भारतीय न्याय संहिता के विभिन्न धाराओं में शनिवार को प्राथमिकी दर्ज करा दी गई है. जिसमें अनिल प्रधान एवं डुमरांव के बगेन गोला निवासी सुशील पासी को नामजद किया गया है.