हाथरस: कार में बैठकर आइसक्रीम की दुकान पर अवैध असलाह लहराने वाले अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार, आवश्यक कार्रवाई जारी
जनपद हाथरस में सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर 1 वीडियो वायरल हुआ, जिसमे शख्स कार में बैठकर आइसक्रीम की दुकान के पास अपनी कार में पिस्टल लहराते हुए दिखाई दे रहा था। वायरल वीडियो मे शख्स द्वारा अवैध असलाह का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन किया जा रहा था। उक्त वायरल वीडियो में दिख रहे अभियुक्त को कोतवाली हाथरस गेट पुलिस ने मुखबिर खास सूचना पर गिरफ्तार किया है।