बेगूसराय: सिंघौल थाना पुलिस ने अपहृत लड़की को बेगूसराय रेलवे स्टेशन से बरामद किया, SP ने दी जानकारी
सिंघौल थाना की पुलिस में अपहरण की गई लड़की को बेगूसराय रेलवे स्टेशन से स्वास्पो कुशल बरामद किया है. इस बात की जानकारी मंगलवार की देर रात 10:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. इस संबंध में SP ने बताया कि सिंघौल थाना में 01 लड़की के अपहरण किए जाने का मामला दर्ज किया गया था.