चरखारी: चरखारी तहसील सभागार में विशेष अभियान के तहत भूमि विवाद के 163 मामलों का निस्तारण किया गया
चरखारी में शासन के निर्देश पर तहसील सभागार में चलाए गए विशेष अभियान में भूमि विवाद के 163 लंबित मामलों का निस्तारण किया गया। डीएम गजल भारद्वाज के आदेश पर एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार की देखरेख में अभियान चला। इसमें हदबंदी, पैमाईश, वरासत व न्यायालय में एक वर्ष से लंबित वादों व जनसुनवाई की शिकायतों का निस्तारण निस्तारण किया गया।