पीलीभीत: लालपुर में जातिसूचक गालियां और मारपीट के आरोप में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
पीलीभीत। थाना गजरौला क्षेत्र के गांव लालपुर निवासी मुन्नालाल पुत्र द्वारिका प्रसाद की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि 8 जून को दोपहर करीब 2:30 बजे पड़ोसी महेंद्र पाल, अमित कुमार, रोहित और आकाश ने घर के सामने पानी का प्याला चढ़ाया। विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज की और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया।