शाहबाद: दिलेर गंज स्थित मनोकामना मंदिर में राधा-कृष्ण की मूर्ति स्थापित की गई
दिलेर गंज माता मनोकामना मंदिर में तीन दिवसीय मूर्ति स्थापना कार्यक्रम बड़ी धूम धाम से सम्पन्न हुआ। इस मौके पर माता मनोकामना नवदुर्गा मंदिर पर राधा कृष्ण की मूर्ति स्थापना की गई। प्रथम दिवस कलश यात्रा नर्मदा तीर्थ से माता मनोकामना नवदुर्गा मंदिर संगत पहुंची उसके बाद समस्त कार्यक्रम संपन्न हुए।