हुज़ूर: केंद्रीय मंत्री बिट्टू, मंत्री रघुराज सिंह और शिवसेना MLA पर FIR करने की मांग को लेकर टीटी नगर थाने पहुंचे कांग्रेस नेता
Huzur, Bhopal | Sep 17, 2024 केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू, यूपी के मंत्री रघुराज सिंह और शिवसेना विधायक संजय गायकवाड़ की नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को लेकर की बयानबाजी पर कांग्रेस नेताओं ने आज भोपाल के टीटी नगर थाने में शिकायती आवेदन दिया है। कहा- राहुल गांधी सच्चे देश भक्त हैं, उनके खिलाफ अपमानजनक भाषा का प्रयोग किया है।