हुज़ूर: माय भारत कार्यक्रम के तहत स्वच्छता ही सेवा अभियान का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग ने किया, बोट क्लब में की सफाई
Huzur, Bhopal | Sep 17, 2024 कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग ने माय भारत कार्यक्रम के अंतर्गत स्वच्छता-सेवा अभियान का शुभारंभ किया| 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक खेल एवं युवा कल्याण विभाग के तत्वावधान में स्वच्छता और सेवा से सम्बंधित विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन होगा| मंत्री सारंग ने बोट क्लब में खिलाड़ियों के साथ की सफाई| मंत्री सारंग ने खिलाड़ियों को दिलाई स्वच्छता और सेवा की शपथ|