भूपालसागर: आकोला में बेड़च नदी स्वच्छता अभियान तेज, गाजर घास और कचरा हटाकर नदी किनारे को दिया नया जीवन, प्रशासन सक्रिय
हेमंत कुमार खटीक ने मंगलवार शाम 7 बजे बताया कि आकोला में नगर पालिका प्रशासन ने पर्यावरण संरक्षण को लेकर बड़ा कदम उठाया है। अधिशासी अधिकारी कृष्ण गोपाल माली के निर्देश पर बेड़च नदी के किनारे विशेष सफाई अभियान चलाया गया। जेसीबी, ट्रैक्टर और सफाई कर्मियों की मदद से गाजर घास, झाड़ियां और प्लास्टिक कचरा हटाया गया। स्थानीय लोगों के अनुसार गंदगी और घास से बीमारियों