सीतापुर: बेटे की हत्या के मामले में जिला कारागार में बंद बुजुर्ग कैदी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, मच गया हड़कम्प
नगर क्षेत्र स्थित जिला कारागार में बंद बुजुर्ग कैदी ने संदिग्ध अवस्था के चलते फांसी लगाकर जेल परिसर में आत्महत्या कर ली है। जानकारी के अनुसार बुजुर्ग अपनी पत्नी सहित बेटे की हत्या के मामले में जिला कारागार में बंद था। जिसके बाद बुधवार की सुबह संदिग्ध अवस्था में बुजुर्ग ने जेल के अंदर ही फांसी लगा ली और उसकी मौत हो गई थी। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।