उदयपुर में हवाला कारोबार पर बड़ी कार्रवाई, ₹39.22 लाख की संदिग्ध नकदी जब्त
उदयपुर। राजस्थान पुलिस की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने उदयपुर में हवाला कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ₹39.22 लाख की संदिग्ध नकदी, एक नोट काउंटिंग मशीन और कैलकुलेटर जब्त किया है। मामले में दो व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
ANTF को सूचना मिली थी कि सूरजपोल थाना क्षेत्र स्थित मेवाड़ मोटर्स गली में एक ट्रैवल्स कार्यालय से हवाला के जरिए बड़े पैमाने पर नकदी का अवैध लेन-देन किया जा रहा है। सूचना के आधार पर ANTF टीम ने स्थानीय पुलिस के साथ मौके पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान कार्यालय में बड़ी मात्रा में नकदी, नोट गिनने की मशीन और कैलकुलेटर मिले।
स्थानीय पुलिस और आयकर विभाग की मौजूदगी में नकदी की गिनती कराई गई, जिसमें ₹39,22,660 बरामद हुए। पूछताछ के दौरान नकदी के संबंध में कोई वैध दस्तावेज या संतोषजनक जवाब प्रस्तुत नहीं किया जा सका। इसके बाद पुलिस ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 106 के तहत नकदी और अन्य सामान जब्त कर लिया तथा हवाला नेटवर्क से जुड़े संभावित वित्तीय लेन-देन की जांच शुरू कर दी है।
कार्रवाई के दौरान हिरासत में लिए गए व्यक्तियों की पहचान अंकित आर्य (30), निवासी खुडैला बुजुर्ग, इंदौर (मध्य प्रदेश) तथा शुभम जैन (28), निवासी हिरणमगरी सेक्टर-6, उदयपुर के रूप में हुई है। photo ye use kr dena apradhike liye
Girwa, Udaipur | Jul 31, 2026