बहोरीबंद: बहोरीबंद में SBI बैंक के सामने से बाइक हुई चोरी, पीड़ित ने रिपोर्ट कराई दर्ज
बहोरीबंद में एसबीआई बैंक के सामने से एक युवक की मोटरसाइकिल चोरी हो गई पीड़ित थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। जानकारी के अनुसार सतपाल सिंह मुंडा पिता हरि सिंह मुंडा उम्र 33 वर्ष ने बताया कि एसबीआई बैंक के सामने मोटरसाइकिल खड़ी करके काम करने लगा देखा तो कुछ देर बाद मोटरसाइकिल गायब हो गई पीड़ित थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई है पुलिस मामले की जांच कर रही है।