बदायूं: टोडरपुर गांव में घर की जगह के विवाद में चार लोगों ने भाई-बहन को लाठी-डंडा और ईट मारकर किया घायल
Budaun, Budaun | Jun 8, 2026 बदायूं के थाना फैजगंज बेहटा क्षेत्र के टोडरपुर गांव में घर की जगह के विवाद में चार लोगों ने भाई अरविंद पुत्र हरचरन व बहन रंजनी के लाठी डंडा ईट मारकर घायल कर दिया। इस मामले की थाना पुलिस से शिकायत की गई है। थाना पुलिस ने घायल अरविंद और रंजनी का जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया है। वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है।