गोरखपुर: शाहपुर थाना क्षेत्र के गोड़धोइया नाले के पास एक युवक की फंदे से लटकती लाश मिली, पुलिस जांच में जुटी
ऑटो चलाकर परिवार का भरण पोषण करने वाले 35 वर्षीय पिंटू पासवान की लाश शाहपुर थाना क्षेत्र में फंदे से लटकती हुई मिली। परिवार के लोगों ने हत्या की आशंका जाहिर की है। हालांकि पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की बात कर रही है। पिंटू पासवान बीते 27 जनवरी से ही लापता था।