महोबा: महोबा के ननौरा रोड पर बाइक से गिरकर व्यक्ति गंभीर रूप से घायल, डॉक्टर ने हायर सेंटर किया रिफर
Mahoba, Mahoba | Jul 7, 2026 महोबा के ननौरा गांव निवासी 52 वर्षीय महेश पुत्र बसंत लाल बाइक में सवार होकर महोबा से गांव जा रहा था। तभी ननौरा रोड पर तेज रफ्तार बाइक अचानक असंतुलित होकर फिसल गई। हादसे में बाइक सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इमरजेंसी वार्ड में तैनात डॉक्टर ने घायल का प्राथमिक उपचार कर उसे हायर सेंटर रिफर कर दिया है।