कोलेबिरा: झारखंड पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन कोलेबिरा नगर भवन में हुआ आयोजित, पार्टी के पोस्टर का हुआ विमोचन
झारखंड पार्टी की ओर से मंगलवार को दिन के 1:00 बजे कोलेबिरा नगर भवन में बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। मौके पर पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष उपस्थित रहे जहां पर कई लोगों ने उनके समक्ष पार्टी का दामन थामा तथा चुनाव को लेकर पार्टी का पोस्टर का विमोचन किया और सभी कार्यकर्ताओं को अभी से ही चुनाव में जुटने को लेकर आवाहन किया।