डलमऊ: डलमऊ में मोहर्रम को लेकर अधिकारियों ने की मंथन, बनाई रणनीति
मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से डलमऊ कोतवाली परिसर में शांति सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी सत्येंद्र सिंह एवं क्षेत्राधिकारी गिरिजा शंकर त्रिपाठी ने की। इस दौरान ताजियादारों, समिति सदस्यों एवं गणमान्य नागरिकों के साथ पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, यातायात और अन्य आवश्यक व