विकासनगर: सेलाकुई में अवैध निर्माण ध्वस्त करने गई टीम पर हुआ पथराव
मंगलवार को शाम 4:00 के करीब नदी की भूमि पर कब्जे को ध्वस्त करने गई नगर पंचायत की टीम पर कब्जेधारियों ने पथराव कर हंगामा किया। हंगामे की बीच ही टीम ने अतिक्रमण को ध्वस्त कर दिया। साथ ही अधिशासी अधिकारी ने कब्जेधारियों को अपने पूरे कागजात लेकर ऑफिस आने को कहा है। कहा कि आज भी अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।