विकासनगर: नशीले पदार्थों की तस्करी में लिप्त महिला तस्कर को पुलिस ने देहरादून से किया गिरफ्तार
सोमवार कोदोपहर 2:00 ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन के अंतर्गत चलाए जा रहे नशामुक्त अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक सरिता डोबाल के निर्देशन में पुलिस अवैध नशे के सौदागरों पर लगातार नकेल कस रही है। पुलिस उपाधीक्षक बड़कोट देवेन्द्र सिंह नेगी के पर्यवेक्षण और थानाध्यक्ष बडकोट दीपक कठैत के नेतृत्व मे थाना पुलिस ने मेराज उर्फ मेहराज को देहरादून से गिरफ्तार किया है।