विकासनगर: हरबर्टपुर में गोवंश के अवशेष मिलने पर हंगामा, बाजार बंद कराया गया
सोमवार को दोपहर 3:00के करीब ढालीपुर स्थित यमुना नदी में चार गोवंश के अवशेष मिलने पर हरबर्टपुर में जमकर हंगामा हुआ। विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल और अन्य हिन्दूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने नदी से अवशेष लाकर हरबर्टपुर चौक पर रख दिए और वहां जाम लगाकर प्रदर्शन करने लगे। ईद के त्योहार के दिन माहौल खराब न हो इसलिए एसपी विकासनगर रेनू लोहानी सहित कैंट, प्रेमनगर,