मढ़ौरा: भटौरा में सड़क दुर्घटना में घायल युवती की इलाज के दौरान मौत
तरैया के भटौरा में बोलेरो की ठोकर से सड़क दुर्घटना में घायल युवती की ईलाज के दौराब सदर अस्पताल में मौत हो गयी जिसके बाद स्थानीय पुलिस ने युवती के पिता भटौरा निवासी अभय सिंह के आवेदन पर अज्ञात वाहन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज शुक्रवार की दोपहर एक बजे किया है। पुलिस ने बताया भटौरा में हुई सड़क दुर्घटना में अभय सिंह की पुत्री छोटी कुमारी की मौत हो गयी।