हिलसा: कोलकाता में महिला डॉक्टर से दुष्कर्म मामले मे हिलसा अनुमडलीय अस्पताल से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा कैंडील मार्च
Hilsa, Nalanda | Aug 17, 2024 शनिवार को हिलसा अनुमंडलीय अस्पताल कैंपस से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने कैंडल मार्च निकालने का काम किया जो की सिनेमा मोड जोगीपुर मोड समेत विभिन्न चौक चौराहे होते हुए शहीद स्मारक पहुंचा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक प्रकाश कश्यप ने कहा कि कोलकाता में बीते दिन एक महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म हुआ था। उसी मामले को लेकर कैंडल मार्च निकाला गया।