जानसठ: भोपा थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दो वाहन चोरों को किया गिरफ्तार, चोरी की बाइक और तमंचा-कारतूस बरामद
थाना भोपा पुलिस ने मुखबिर खास की सूचना पर सोमवार दोपहर 3:00 के करीब दो वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल और तमंचा कारतूस बरामद किया गया, वाहन चोर फराद उबेद और फिरोज बताया जा रहा है इनके पास से तमंचा कारतूस और चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई पुलिस ने संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज करते हुए, दोनों को जेल भेज दिया है