जर्जर गेट बना मौत का कारण: डे-केयर सेंटर में खेलते समय 8 वर्षीय मासूम की हुई दर्दनाक मौत
Sadar, Lucknow | May 31, 2026 लखनऊ के निशातगंज स्थित सरकारी बचपन डे-केयर सेंटर में एक दर्दनाक हादसे में 8 वर्षीय शिवा कश्यप की मौत हो गई। शिवा अपने भाई-बहनों के साथ खेल रहा था, तभी करीब चार क्विंटल से अधिक वजन का जर्जर लोहे का गेट उसके ऊपर गिर पड़ा। गेट के नीचे दबे बच्चे को बचाने के लिए आसपास के लोग दौड़े, लेकिन भारी वजन के कारण उसे तुरंत नहीं हटाया जा सका।