नबीनगर: संतनगर में आग का कहर, 8 घर जलकर हुए राख, विधायक की पहल पर तुरंत मिली राहत
नबीनगर विधानसभा क्षेत्र के बडेम स्थित संतनगर में अचानक लगी भीषण आग ने 8 घरों को पूरी तरह तबाह कर दिया। आग इतनी भयावह थी कि देखते ही देखते लोगों की वर्षों की मेहनत जलकर राख हो गई। हालांकि, राहत की बात यह रही कि ईश्वर की कृपा से इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई और सभी बड़े-बुजुर्ग व बच्चे सुरक्षित बच गए। घटना के बाद जब पीड़ित परिवारों से मुलाकात की गई, तो उनका