परबत्ता: पूर्व मंत्री स्व० आरएन सिंह की पहली बरसी पर उमड़ा जनसैलाब, श्रद्धांजलि सभा हुई
परबत्ता विधानसभा क्षेत्र में बिहार सरकार के पूर्व मंत्री एवं परबत्ता से पाँच बार विधायक रहे जनप्रिय नेता स्मृति शेष आर० एन० सिंह जी की प्रथम बरसी के अवसर पर बुधवार को आयोजित श्रद्धांजलि सभा बिंदु विवाह भवन, सतखुट्टी, नयागांव, परबत्ता में अत्यंत श्रद्धा एवं भावनात्मक माहौल में सम्पन्न हुई। इस अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों, सामाजिक कार्यक