कन्नौज: भाजपा की प्रचंड जीत पर जिला मुख्यालय पर अध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
पश्चिम बंगाल, असम और पांडुचेरी विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की शानदार विजय पर कन्नौज जिला मुख्यालय में भारी उत्साह देखने को मिला। भाजपा जिला अध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया के नेतृत्व में भारी संख्या में जुटे कार्यकर्ताओं ने इस जीत को 'जनता की जीत' और 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों पर मुहर' बताया।