बालोद: CMO के ज्वाइनिंग का इंतजार: घड़ी चौक-सदर रोड से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई टली, अब 28 अप्रैल के बाद होगी कार्रवाई
Balod, Balod | Apr 26, 2026 जिला मुख्यालय में घड़ी चौक से सदर रोड तक प्रस्तावित अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को जिला प्रशासन ने फिलहाल स्थगित कर दिया है। तय तिथि 25 अप्रैल होने के बावजूद अब तक यह कार्रवाई नहीं हो सकी, जिससे शहर में चर्चाओं का दौर जारी है।