बागपत: कस्बा रटौल में पबजी खेलने पर बड़े भाई ने छोटे भाई को थप्पड़ मारा, छोटे भाई ने कपूर की गोलियां निगली
रविवार की दोपहर करीब साढे 12 बजे रटौल निवासी रियासत पबजी गेम खेल रहा था। गेम में कई हजार रुपये हार चुका है। बड़े भाई को इसका पता चल गया। बडे भाई ने रविवार की सुबह करीब साढे आठ बजे थप्पड़ मार दिया। थप्पड़ लगने पर कपूर की दो-तीन गोलियां निगल ली। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे खेकड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे।