जमुआ: चुगलो ग्रामीण बैंक में नशे में धुत्त 3 युवकों का हंगामा, ग्राहकों से की बदसलूकी
Jamua, Giridih | Apr 30, 2026 जमुआ थाना क्षेत्र के चुगलो ग्रामीण बैंक में गुरुवार दोपहर 3 बजे शराब के नशे में तीन युवक बैंक परिसर में प्रवेश कर गए। ये तीनों युवक शराब के नशे में थे और बैंक में मौजूद ग्राहकों के साथ दुर्व्यवहार करने लगे। इनकी पहचान विक्रम शर्मा,विक्की राय एवं लालो राय के रूप में की गई।इसके साथ ही उन्होंने बैंक कर्मियों के साथ भी अभद्र भाषा का प्रयोग किया।