छतरपुर: मातगुवा थाना क्षेत्र में पति पर पत्नी का रस्सी से गला घोटकर हत्या करने का आरोप, एसपी ऑफिस पहुंची महिला
मातगुवा थाना क्षेत्र में घरेलू हिंसा का गंभीर मामला सामने आया है। एक महिला ने अपने पति पर रस्सी से गला घोटकर हत्या करने का प्रयास करने का आरोप लगाया है। महिला ने बताया कि यदि बेटी समय पर बीच बचाव करने नहीं आती तो उसकी जान चली जाती,महिला अपने तीनों बच्चों को लेकर आज 9 जुलाई दोपहर 1:00 बजे एसपी ऑफिस पहुंची है।