चूरू: सैनिक बस्ती में मकर संक्रांति पर विधायक हरलाल सहारण ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ की पतंगबाजी
Churu, Churu | Jan 14, 2026 मकर संक्रांति पर्व पर बुधवार को शहर की सैनिक बस्ती स्थित पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता राजेंद्र राठौड़ के आवास पर उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर विधायक हरलाल सहारण ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ पतंगबाजी कर पर्व की खुशियां साझा कीं। विधायक हरलाल सहारण ने इस मौके पर कहा कि मकर संक्रांति भारतीय संस्कृति का महत्वपूर्ण पर्व है।