सोनाहातु: रामडेरा में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री ने ग्रिड का निरीक्षण किया
सिल्ली के रामडेरा में लगभग ₹50 करोड़ की लागत से निर्मित विद्युत ग्रिड पिछले एक वर्ष से बनकर तैयार है, लेकिन अब तक इसका संचालन प्रारंभ नहीं हो सका है। आज ग्रिड का केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने निरीक्षण किया तथा मौके पर बिजली विभाग के सीएमडी से दूरभाष पर बातचीत कर इसे अविलंब शुरू करने को कहा।